फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Land acquisition for the Trans-Ganga City bridge has begun; construction will start next week.

Kanpur News: ट्रांसगंगा सिटी पुल के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, अगले हफ्ते से होगा निर्माण

Fri, 09 Oct 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition for the Trans-Ganga City bridge has begun; construction will start next week.
कानपुर। बहुप्रतीक्षित ट्रांसगंगा सिटी फोरलेन पुल के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर और उन्नाव जिला प्रशासन यह कार्य कर रहे हैं। सेतु निगम ने एक हफ्ते बाद निर्माण शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुल का निर्माण गंगा की धारा के दोनों तरफ से एक साथ होगा। इसे पूरा करने में तीन साल का समय लगेगा। सेतु निगम की लखनऊ इकाई इस पुल का निर्माण कराएगी। गंगा पर वाई-आकार का यह पुल लगभग चार किलोमीटर लंबा होगा। इसकी निर्माण लागत 560 करोड़ रुपये है। आगरा की पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड और हरियाणा की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड को छह महीने पहले ठेका मिला था। पुल के लिए कटरी शंकरपुर और लोधवाखेड़ा में किसानों से डेढ़ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। राजस्व विभाग की टीम जमीन का सर्वे कर चुकी है।
विज्ञापन


पुल की दो-दो लेन शहर में रानीघाट और धोबीघाट से शुरू होंगी। सेतु निगम ने नगर निगम को भैरोघाट और धोबीघाट की जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन परिसर में जलकल विभाग की कॉलोनी के 33 आवास पुल के दायरे में आ रहे हैं। ये आवास निष्प्रयोज्य घोषित हो चुके हैं, जिन्हें तोड़कर पंपिंग स्टेशन के पास नए आवास बनाए जाएंगे। यह पुल उन्नाव जिले में ट्रांसगंगा सिटी के गेट नंबर-दो के पास उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
दो-चार दिन में किसानों की सूची जारी होने के साथ ही मुआवजा तय हो जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान ही निर्माण के लिए गंगा के दोनों तरफ अभी तक जो जमीन मिली है, उस पर एक हफ्ते में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - केके श्रीवास्तव, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed