{"_id":"6aec711bb4f29a115c0cc96b","slug":"kanpur-laborer-run-over-by-a-truck-while-crossing-the-highway-death-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हाईवे पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम, चालक मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हाईवे पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम, चालक मौके से फरार
Thu, 05 Nov 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चकरपुर मंडी के सामने हाईवे पार कर रहे मजदूर अतुल कुमार (41) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल सड़क पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी अतुल कुमार म चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करते थे। परिवार में मां, पत्नी तन्नू और बड़ा भाई मुकेश हैं। भाई मुकेश के मुताबिक, अतुल बुधवार सुबह रोज की तरह काम पर गए थे। देर शाम मंडी के सामने हाईवे पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
विज्ञापन
Trending Videos
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मंडी में काम करने वाले अतुल के साथी घटनास्थल पर पहुंचे। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।