फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Digital windfall in gold and silver 216% surge in investments AMFI special report

कानपुर: सोने-चांदी पर डिजिटल धनवर्षा, निवेश में 216% उछाल, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट का बढ़ा आकर्षण, AMFI की रिपोर्ट

Sat, 31 Oct 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 31 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

Kanpur News: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच कानपुर और उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी के डिजिटल निवेश में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया है। एएमएफआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड में निवेश सितंबर 2025 के 98.30 करोड़ से बढ़कर सितंबर 2026 में 310.80 करोड़ हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur Digital windfall in gold and silver 216% surge in investments AMFI special report
राजीव सिंह और कृष्णा कुमार शुक्ला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी से घरों में रखे गहनों की कीमत भी बढ़ी है। वहीं, निवेशक अब पारंपरिक तरीकों के साथ गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूचुअल फंड और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्पों में भी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसका असर निवेश के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, कानपुर में संबंधित निवेश सितंबर 2025 के 98.30 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर 2026 में 310.80 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

इस तरह एक साल में निवेश में करीब 216 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में निवेश के पारंपरिक तरीकों के साथ डिजिटल माध्यमों के विस्तार ने भी निवेशकों के लिए नए विकल्प खोले हैं। अब कम रकम से भी गोल्ड आधारित निवेश की शुरुआत करना आसान हुआ है। निवेश के बढ़ते आकर्षण का असर गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

केवल गोल्ड ईटीएफ को शामिल किया गया
एम्फी के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में गोल्ड ईटीएफ में निवेश सितंबर 2024 में 438 करोड़ रुपये था, जो सितंबर 2025 में बढ़कर 983 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, सितंबर 2026 में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में कुल निवेश बढ़कर करीब 3,107 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें गोल्ड ईटीएफ की हिस्सेदारी 1,731 करोड़ रुपये और सिल्वर ईटीएफ की हिस्सेदारी 1,377 करोड़ रुपये रही। सितंबर 2024 और सितंबर 2025 में जारी आंकड़ों में केवल गोल्ड ईटीएफ को शामिल किया गया था। बाद में सिल्वर ईटीएफ के आंकड़े भी सामने आने लगे।

विज्ञापन

साल            गोल्ड- सिल्वर ईटीएफ    सॉवरेन गोल्ड बांड
2018-19         10.63                         2.5
2019-20         11.97                         9.27
2020-21         17.74                         72.22
2021-22         21.01                         58.46
2022-23         24.06                         32.75
2023-24         30.55                         80
2024-25         64.20                         00
2025-26         98.30                         00
2026-27         310.80                       00
नोट: सॉवरेन गोल्ड बांड फरवरी 2024 के बाद से जारी नहीं हुआ है। गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश के आंकड़े 30 सितंबर 2026 तक के हैं।

विज्ञापन

सोने में निवेश को लंबे समय से लोकप्रिय विकल्प माना जाता रहा है। हालांकि, अब निवेशकों का रुझान केवल गहने और सिक्के खरीदने तक सीमित नहीं है। फिजिकल गोल्ड के साथ गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनके जरिए निवेशक सोने को भौतिक रूप से अपने पास रखे बिना उसकी कीमतों में होने वाले बदलाव से लाभ पाने का अवसर हासिल कर सकते हैं। हालांकि, बाजार में कीमतें घटने पर नुकसान की आशंका भी बनी रहती है।  -राजीव सिंह, को फाउंडर, केश्री ब्रोकिंग

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के साथ गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। हालांकि, निवेशकों को अपनी जोखिम क्षमता और निवेश अवधि के अनुसार ही इनमें निवेश करना चाहिए। पोर्टफोलियो में सोने-चांदी की सीमित हिस्सेदारी रखना बेहतर है, ताकि जोखिम का संतुलन बना रहे और निवेश के दूसरे विकल्पों के लिए भी पर्याप्त जगह हो। उत्तर प्रदेश में सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश 983 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 3,108 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कुल राशि में लगभग 216 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  -कृष्णा कुमार शुक्ला, म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed