फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Deendayal Jayanti celebration Prant Pracharak says lives of great figures are our wealth

कानपुर: सनातन धर्म विद्यालय में दीनदयाल जयंती समारोह, प्रांत प्रचारक बोले-महापुरुषों का जीवन हमारी असली पूंजी

Fri, 25 Sep 2026 07:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 25 Sep 2026 07:19 PM IST
सार

Kanpur News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक सुर में संपूर्ण वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम के जीवन और पंडित दीनदयाल के के दर्शन को शिक्षा पद्धति का मूल आधार बताया।

विज्ञापन
Kanpur Deendayal Jayanti celebration Prant Pracharak says lives of great figures are our wealth
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्रांत प्रचारक श्रीराम, विद्यालय की प्रबंधक नीतू सिंह, प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी ने किया। समारोह में 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों का एक सुर में संपूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गान ने अलग अनुभूति दी।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम का जीवन हमारे लिए सामाजिक समरसता और आदर्श शासन (रामराज्य) का सर्वोतम उदाहरण है। उन्होंने सच्ची सफलता केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए राष्ट्र और समाज के काम आना है।

विज्ञापन





महापुरुषों का जीवन ही हमारी असली वैचारिक पूंजी
अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहकर, कड़ा परिश्रम करना और समाज को साथ लेकर आगे बढ़ना ही युवावस्था की वास्तविक सफलता है। कहा कि महापुरुषों का जीवन ही हमारी असली वैचारिक पूंजी है। दीनदयाल का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही हमारी शिक्षा पद्धति का मूल आधार रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed