फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Elderly woman dies while sleeping on a cot suspected wild animal attack marks found on face and neck

हरदोई: चारपाई पर सो रही वृद्धा की मौत, जंगली जानवर के हमले की आशंका, चेहरे और गर्दन पर मिले निशान, जांच शुरू

Fri, 11 Sep 2026 04:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 11 Sep 2026 04:35 PM IST
सार

Hardoi News: अतरौली थाना क्षेत्र के भीखपुर एमा गांव में चारपाई पर सोई वृद्धा की किसी जंगली जानवर के हमले से मौत हो गई। वृद्धा गांव से बाहर अधबने मकान के बाहर तिरपाल के नीचे सो रही थीं।

विज्ञापन
Hardoi Elderly woman dies while sleeping on a cot suspected wild animal attack marks found on face and neck
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के भीखपुर एमा में गांव से बाहर अधबने मकान के बाहर तिरपाल के नीचे सोई वृद्धा पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। गर्दन और चेहरे पर हुए हमले में वृद्धा ने चारपाई पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। तेंदुए के हमले से मौत होने की सूचना पर वन विभान ने कांबिंग शुरू करा दी।

विज्ञापन

हालांकि, तेंदुए के हमले से वन विभाग के अधिकारियों ने इनकार किया है। गोमती नदी के किनारे बसे भीखपुर एमा में आबादी से लगभग 100 मीटर दूर छेदाना राठौर (65) अधबने मकान में रह रही थीं। उनके साथ पुत्र श्रीराम बहू रामजानकी और बच्चे भी रहते हैं। बृहस्पतिवार रात छेदाना मकान के बाहर पड़े तिरपाल के नीचे चारपाई पर सोई थीं।

विज्ञापन





गर्दन और चेहरे पर निशान
श्रीराम ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह मकान के बाहर आए। इस दौरान मां चारपाई पर मृत पड़ी मिलीं। गर्दन और चेहरे पर किसी जानवर के नोच लेने के निशान भी थे। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। अतरौली पुलिस के साथ ही कछौना के रेंजर विनय सिंह जादौन भी मौके पर पहुंच गए।

तेंदुए की मौजूदगी से इनकार
उन्होंने बताया कि कुत्ता प्रजाति के किसी जंगली जानवर के हमले से छेदाना की मौत हुई है। सियार, भेड़िया या लकड़बग्घा होने की आशंका जताई है। साथ ही, तेंदुए की मौजूदगी से इनकार किया है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed