{"_id":"6ac331bb3286aef4cb0a674f","slug":"hamirpur-bike-loses-control-and-hits-divider-two-friends-died-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बाइक अनियंत्रित होने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर सतना लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बाइक अनियंत्रित होने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर सतना लौट रहे थे दोनों
Mon, 05 Oct 2026 10:44 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:44 AM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार दो श्रद्धालुओं की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर बाइक से सतना लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सोमवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे में मौत हो गई। हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र में पोल संख्या 73.3 के पास हुआ। प्रथम दृष्टया बाइक चालक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के सतना जिले की बरौंधा तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के नकेला गांव निवासी मोहन मिश्रा (50) और संजय पांडे (45) मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पोल संख्या 73.3 के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पीछे दूसरी बाइक से आ रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना सोमवार सुबह करीब नौ बजे मिली थी। दोनों मृतकों की पहचान मोहन मिश्रा और संजय पांडे के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया झपकी आने के कारण बाइक अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। हादसे के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक खेती-किसानी करते थे। मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर घर लौटते समय हुए हादसे से नकेला गांव में भी शोक का माहौल है।