{"_id":"6ae5b7e799aad1274f06ecb3","slug":"orai-drugs-factory-case-si-and-two-constables-suspended-for-negligence-investigation-by-agencies-is-underway-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरई: ड्रग्स फैक्टरी मामले में कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एजेंसियों की जांच जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उरई: ड्रग्स फैक्टरी मामले में कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एजेंसियों की जांच जारी
Sat, 31 Oct 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:12 PM IST
सार
Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र स्थित रमपुरा गांव में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग्स फैक्टरी के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। अपने हल्का क्षेत्र में इतनी बड़ी अवैध फैक्टरी संचालित होने की भनक तक न लगने और गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने डकोर थाने में तैनात दरोगा प्रेमपाल, सिपाही राजेश वर्मा और अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में डकोर कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा गांव में पकड़ी गई ड्रग्स फैक्टरी के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें डकोर थाने में तैनात दरोगा प्रेमपाल, सिपाही राजेश वर्मा और अंकित कुमार शामिल हैं। एसपी ने तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्टरी की जानकारी न होने और लापरवाही बरतने पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि रमपुरा गांव में राजस्व खुफिया निदेशालय और एटीएस की टीम ने छापा मारकर करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद से जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। मामले की जांच के लिए एजेंसियों की टीमें करीब तीन दिन से जिले में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस विभाग ने भी मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन