फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Anger erupts once again on the Maholi Purvamir road BJP sector president tears up the road by hand

कानपुर: महोली-पुरवामीर रोड पर फिर उखड़ा गुस्सा, भाजपा सेक्टर अध्यक्ष ने हाथ से उखाड़ी सड़क, लगाया ये आरोप

Sun, 01 Nov 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 01 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

Kanpur News: सरसौल क्षेत्र अंतर्गत महोली से पुरवामीर गांव तक बनी डामर रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला फिर गरमा गया है। डोमनपुर व महोली के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने साथियों के साथ सड़क पर पहुंचकर दूसरा वीडियो जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार ने शिकायत के बाद सुधार के नाम पर केवल लीपापोती की।

विज्ञापन
Kanpur Anger erupts once again on the Maholi Purvamir road BJP sector president tears up the road by hand
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सरसौल में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के महोली से पुरवामीर गांव तक बनी डामर रोड का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने एक बार फिर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नया वीडियो जारी किया है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले निहाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार पर आरोप लगाया था कि सड़क पर घटिया सामग्री लगाई गई है, जीएसबी तक नहीं डाली गई और कच्ची मिट्टी पर ही डामरीकरण कर दिया गया। हाथ से सड़क उखाड़ते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और खूब चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos





लीपापोती कर फिर से डामर लगा दिया
अब दो दिन बाद निहाल सिंह एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ फिर उसी सड़क पर पहुंचे और वीडियो जारी कर कहा कि पहले जहां उन्होंने हाथ से सड़क उखाड़ी थी। वहां लीपापोती कर फिर से डामर लगा दिया गया है। वीडियो में वे बगल की सड़क को चार से पांच फीट तक हाथ से उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथी भी घोटाले की जांच की मांग करते सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

सतीश महाना को बदनाम करने का षड्यंत्र
निहाल सिंह ने बताया कि वे डोमनपुर और महोली के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया सड़क बनाकर क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव में नहीं आएंगे और इस मामले की जांच होनी ही चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed