{"_id":"6abcfbdf8b5e324f370a73d7","slug":"committees-put-on-hold-at-upca-agm-sanjay-kapoor-and-sanjeev-singh-return-to-t20-governing-council-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीसीए एजीएम में कमेटियों पर लगी रोक, संजय कपूर-संजीव सिंह फिर टी-20 गवर्निंग काउंसिल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीसीए एजीएम में कमेटियों पर लगी रोक, संजय कपूर-संजीव सिंह फिर टी-20 गवर्निंग काउंसिल में
Wed, 30 Sep 2026 05:40 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 30 Sep 2026 05:40 PM IST
सार
वाराणसी स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल से क्रिकेट की शुरुआत की तैयारी है। राजीव शुक्ला ने कहा कि ग्रीनपार्क प्रदेश की विरासत है।
विज्ञापन
बाएं से पहले प्रदीप कुमार गुप्ता, डा. निधिपति सिंहानिया, डा.संजय कपूर, राजीव शुक्ला, प्रेम मनोहर गुप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की वार्षिक आमसभा बुधवार को होटल लैंडमार्क में हुई। बैठक में यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के लिए नामों पर मुहर लगा दी गई। संजय कपूर और संजीव सिंह को दोबारा गवर्निंग काउंसिल में शामिल किया गया है। वहीं, एजीएम में घोषित होने वाली अन्य समितियों के गठन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वाराणसी के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम को लेकर कहा कि यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले से क्रिकेट गतिविधियों की शुरुआत कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूपीएल के पांचवें सत्र के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत लखनऊ के साथ वाराणसी के नए स्टेडियम को भी मुकाबलों की मेजबानी मिल सकती है।
विज्ञापन
राजीव शुक्ला ने ग्रीनपार्क को उत्तर प्रदेश की क्रिकेट विरासत बताते हुए कहा कि ऐतिहासिक स्टेडियम को नए स्वरूप में विकसित किया जाएगा। ग्रीनपार्क के पुनर्विकास की योजना पर काम चल रहा है। आधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेडियम को भविष्य के बड़े क्रिकेट आयोजनों के लिए तैयार करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। एजीएम में यूपीसीए से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के नाम तय होने के बाद अब अन्य समितियों के गठन पर फैसला बाद में होगा।
विज्ञापन