फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity poles dilapidated in the Minister of State for Energy's home district itself.

Kannauj News: ऊर्जा राज्यमंत्री के गृह जनपद में ही बिजली के पोल जर्जर

Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles dilapidated in the Minister of State for Energy's home district itself.
फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
कन्नौज। ऊर्जा राज्यमंत्री के गृह जनपद में ही बिजली आपूर्ति प्रणाली बदहाली के आंसू बहा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सघन आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर लोहे के भारी-भरकम बिजली के पोल पूरी तरह खोखले हो चुके हैं और उन्हें मजबूत नींव देने के बजाय महज ईंटों और पत्थरों का सहारा देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के चौराहों पर लगे लोहे के पोलों में जंग लग चुकी है, जो अब सिर्फ ऊपर बंधे तारों के खिंचाव के दम पर हवा में अटके हुए हैं। किसी भी समय भारी हवा या मामूली टक्कर से यह जर्जर पोल धराशायी हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। बारिश के मौसम में इन खोखले और जंग लगे पोलों में करंट उतरने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मुख्य सड़कों पर दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में यह लचर व्यवस्था किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बिजली निगम की इस घोर अनदेखी से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

सीन : एक
जर्जर पोल पर टिका भारी-भरकम ट्रांसफाॅर्मर
विद्युत निगम की संवेदनहीनता और लापरवाही अब आम जनता की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। उमर्दा पुलिस चौकी जैसे व्यस्त इलाके के बेहद पास एक जर्जर और खतरनाक तरीके से झुका हुआ बिजली का पोल खड़ा है, जिस पर भारी-भरकम ट्रांसफाॅर्मर रखा है। पोल इतना अधिक झुक चुका है कि वह किसी भी क्षण धराशायी होकर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन : दो
झुके बिजली पोल पर रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का डर
अमोलर मुख्य बाजार में बिजली विभाग की लापरवाही चरम पर है। बाजार के बीचों-बीच स्थित एक झुका हुआ बिजली पोल और उस पर रखा भारी-भरकम ट्रांसफार्मर से हादसे का डर लगा रहता है। व्यस्त बाजार होने के कारण हर समय यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे जान-माल का खतरा मंडरा रहा है। बिजली विभाग की इस उदासीनता से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
सीन : तीन
स्टेट बैंक के एटीएम के पास जर्जर पोल बना खतरा
ग्राम जलालाबाद में बैंक और एटीएम के ठीक पास लगा बिजली का पोल पूरी तरह से नीचे से गल चुका है। बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इस इलाके में जर्जर पोल कभी भी धराशायी होकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है। रोजाना बैंक और एटीएम आने वाले उपभोक्ताओं और राहगीरों के सिर पर हर समय मौत मंडरा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर पोल की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग नींद से जागने का नाम नहीं ले रहा।
सीन : चार
मौत को दावत दे रहा 11 हजार वोल्ट का जर्जर पोल
छिबरामऊ नगर के व्यस्ततम मुख्य बाजार में सौरिख बस स्टॉप के पास लगा एचटी लाइन का पोल कभी भी किसी बड़ी अनहोनी की वजह बन सकता है। बेहद घनी आबादी और लगातार चहल-पहल वाले इस इलाके में जर्जर हो चुका यह पोल बिजली निगम की घोर लापरवाही की गवाही दे रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया, तो किसी भी दिन यहां कोई भीषण दुर्घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली प्रशासन की होगी।

वर्जन
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। जर्जर पोलों को चिह्नित करने के लिए सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही अभियान चलाकर इन्हें नए पोलों से बदला जाएगा। -प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो :10: अमोलर मुख्य बाजार में झुके पोल पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed