फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jewelry and cash worth lakhs stolen from contractor's house

Jhansi News: ठेकेदार के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Thu, 08 Oct 2026 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth lakhs stolen from contractor's house
बंगरा। विकासखंड बंगरा के कटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मगरवारा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के गांव लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ग्राम मगरवारा निवासी नीलेश अहिरवार ने पुलिस को बताया कि वह निजी ठेकेदार हैं। वे काम के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ झांसी में रहते हैं। उनके गांव वाले मकान में पिता भरोसे अहिरवार रहते थे। 28 सितंबर को उनके पिता भी कुछ मजदूरों के साथ झांसी चले गए थे। इसके बाद मकान सूना पड़ा था। चोरों ने इसी दौरान मौका पाकर मकान के गेटों की कुंडी उखाड़कर प्रवेश किया। उन्होंने कमरों में रखी अलमारी और अन्य सामान खंगाला। चोर गुल्लक तोड़कर उसमें रखे रुपये और एक बक्सा भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

परिवार आज गांव वापस पहुंचा तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। पीड़ित नीलेश ने तत्काल थाना कटेरा पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। थाना प्रभारी कटेरा महेश चंद्र ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और पूरी जांच से ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed