{"_id":"6ae4fb176d92b79a1e060d03","slug":"farmers-scaled-a-five-foot-high-wall-to-get-fertilizer-jhansi-news-c-420-1-tod1002-14912-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद के लिए किसानों ने फांदी पांच फीट ऊंची दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद के लिए किसानों ने फांदी पांच फीट ऊंची दीवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ी फतेहपुर। रबी की बोहनी का समय नजदीक आने से किसानों को खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में नमी और अनुकूल मौसम के कारण किसान जल्द बुवाई की तैयारी में हैं। शुक्रवार को साधन सहकारी समिति पंडवाहा पर खाद पाने के लिए किसानों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे हालात बेकाबू हो गए।
खाद की आस में किसान समिति की करीब पांच फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल फांदकर परिसर में घुसते दिखे। महिला किसानों ने भी जान जोखिम में डालकर ऊंची दीवार पार की। खाद की बोरियां भी बाउंड्रीवॉल के ऊपर से किसानों तक पहुंचाई गईं। सर्वर की बार-बार समस्या ने वितरण व्यवस्था धीमी कर दी। गुरुवार को 470 किसानों को टोकन दिए गए थे, पर केवल करीब 80 किसानों को ही खाद मिल सकी। शेष किसानों को शुक्रवार को खाद देने का आश्वासन देकर वापस भेजा गया। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए मुख्य गेट बंद कर दिया था। रिमझिम बारिश के बीच भी किसान समिति परिसर में डटे रहे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिली तो बुवाई प्रभावित होगी।
0000
दुगारा समिति पर भी पहुंचे किसान
साधन सहकारी समिति दुगारा पर भी खाद वितरण के लिए किसानों की भीड़ पहुंची। समिति सचिव काशीप्रसाद ने बताया कि फिलहाल चिह्नित गांवों के शेष बचे टोकनधारक किसानों को खाद दी गई। शेष किसानों को शनिवार को खाद वितरित की जाएगी। सोमवार को टोड़ी फतेहपुर, राजापुर और लुहरगांव के किसानों को खाद मिलेगी। सचिव ने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।