फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two young men on a bike were chased and attacked with knives by goons, seriously injured

Jaunpur News: बाइक सवार दो युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से मनबढ़ों ने किया हमला, गंभीर

Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two young men on a bike were chased and attacked with knives by goons, seriously injured
जलालपुर। छतारी गांव में सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक सवार दो युवकों पर करीब 12 से ज्यादा मनबढ़ों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से घेरेबंदी करने के बाद जान बचाकर घर में घुसे युवकों का मनबढ़ों ने छत तक पीछा किया। वहां चाकू से हमला करके मनबढ़ों ने दोनों को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कुसिया गांव निवासी अभिषेक मिश्र (19) अपने साथी बराई निवासी किशन यादव (18) के साथ बाइक से हाईवे की तरफ जा रहे थे। छतारी गांव के पास करीब 12 से ज्यादा युवक लाठी-डंडों के साथ उन्हें घेर लिए। खतरा भांपकर दोनों पास स्थित मुस्ताक अली के घर में घुस गए। जान बचाने के लिए छत की ओर भागे। आरोप है कि हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए छत पर पहुंचकर किशन यादव पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक मिश्र पर भी हमला किया। सीएचसी रेहटी के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों के शरीर पर चाकू से चोट लगने के निशान हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed