फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur will have a stop for the Varanasi-Lokmanya Tilak Terminal special train

Jaunpur News: जौनपुर में वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का होगा ठहराव

Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur will have a stop for the Varanasi-Lokmanya Tilak Terminal special train
जौनपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल विशेष ट्रेन वाराणसी से रात 01.35 बजे प्रस्थान करके जौनपुर सिटी पर रात 02.35 बजे पहुंचेगी। यहां से 02.37 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण व ठाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर दो बजे पहुंचेगी। वापसी में 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 03 बजे प्रस्थान कर ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर रात 12:18 पहुंचेगी यहां से 12:20 बजे प्रस्थान कर वाराणसी 02:05 बजे पहुंचेगी। इन दोनों विशेष ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के कोच, 04 सामान्य श्रेणी के कोच व दो जनरेटर एवं लगेज-गार्ड कोच शामिल होंगे। यात्री यात्रा से पूर्व रेलवे की वेबसाइट या 139 से ट्रेन के समय एवं ठहराव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed