पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed in attack on police personnel

Hathras: पुलिस कर्मियों पर हमले में 65 पर रिपोर्ट, चार महिलाओं समेत नौ गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 06 Jul 2026 10:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 06 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

रविवार की शाम को उपद्रवियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ही गांव की महिलाओं व युवकों ने हमला कर दिया था। लाठी-डंडे व दातों से काटकर पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था। बचने के लिए पुलिस ने पिस्टल भी तानी।

विज्ञापन
Report filed in attack on police personnel
पुलिस की गिरफ्त में गांव टुकसान में उपद्रव व पुलिस पर हमले के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गांव टुकसान के 64 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार महिलाएं हैं। पुलिस की कार्रवाई से घबराए उपद्रवी अब बचने के लिए स्थानीय राजनेताओं से सिफारिशें लगवाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने शराब की दुकान के सेल्समेन, कैंटीन संचालक रोहित व अनीस और पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गांव टुकसान के योगेश, दीपक, शनी, जानू व कांता प्रसाद के अलावा लज्जा देवी, उनकी दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गौरतलब है कि रविवार की शाम को उपद्रवियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ही गांव की महिलाओं व युवकों ने हमला कर दिया था। लाठी-डंडे व दातों से काटकर पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था। बचने के लिए पुलिस ने पिस्टल भी तानी।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... UP: हाथरस में पुलिस टीम पर महिलाओं का हमला, वर्दी फाड़ी-अंगुली पर दांतों से काटा, हमले में नौ पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

इगलास रोड पर गांव टुकसान के बाहर स्थित शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार से हंगामा किया जा रहा था। गांव के कुछ लोगों ने महिलाओं में इस हंगामे के आगे कर दिया था। शुक्रवार को केवल चेतावनी के बाद महिलाएं लौट गई थीं। शनिवार को महिलाओं ने दुकान के सामने इगलास रोड पर जाम लगा दिया तथा दुकान में तोड़फोड़ की।

ठेका संचालक ने मारपीट, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने व कंटीन संचालक को भी पीटने का आरोप लगाते हुए 45 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें 15 नामजद थे। रविवार की शाम को फिर महिलाएं एकत्रित हो गईं और ठेका खुलने का विरोध करने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। कुछ लोग पुलिस से ही उलझ गए। नामजद युवक को हिरासत में लेने पर महिलाएं भड़क गईं तथा पुलिस पर ही हमला कर दिया।

युवक लाठी-डंडे व ईंट ले आए और एसआई व सिपाहियों पर टूट पड़े। बाद में कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। गांव में आरोपियों के घर दबिश दी गई। सोमवार को भी गांव में गश्त की गई।

इन पर भी हुई एफआईआर
जान से मारने की नीयत से पुलिस पर हुए हमले में 65 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें लज्जा देवी, संध्या, वेदिका, ललित कुमार, भूरा, जतिन, कन्हैया, हीरेश, गुड्डू सिंह, सनी, जानू, समसीरा, इरफान, कालू, भूरा, गुलफाम, कांता, इरफान उर्फ लाला, कान्हा, मुरारी, लक्ष्मी देवी, शिवानी, ऊषा देवी, कुशमा, अंकित, दीपक, योगेश, रेशमा, पवन, भरत, सनी, हिना, दाऊद खां, मोनू के अलावा 30 अज्ञात हैं। इनमें दाऊद खां इगलास के सराय बाजार व मोनू सरौठ सादाबाद का रहने वाला है। बाकी लोग गांव टुकसान के ही हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि चार महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से लज्जा देवी व उनकी दोनों बेटियां संध्या व वेदिका हैं।

कानून को ठेंगा दिखाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था कायम है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed