फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An automated test will have to be taken for the driving license.

Hathras News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देनी होगी ऑटोमेटेड परीक्षा

Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 11 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
An automated test will have to be taken for the driving license.
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए तैयार किया गया सेंसर युक्त ट्रैक। स्रोत : परिवहन विभाग - फोटो : Department
जिले में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया अब पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। गांव जोगिया के निकट एक अत्याधुनिक निजी ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। केंद्र सरकार से अंतिम स्वीकृति मिलते ही मैनुअल टेस्ट की व्यवस्था पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और सभी आवेदकों को इसी सेंटर पर ऑटोमेटेड परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

नए सिस्टम के तहत आवेदक की ड्राइविंग दक्षता को दो चरणों में परखा जाएगा। पहले चरण में चालक को सिम्युलेटर मशीन की एलईडी स्क्रीन के सामने बैठकर वर्चुअल परिस्थितियों में स्टीयरिंग संभालनी होगी। इसमें आपातकालीन ब्रेक, ट्रैफिक सिग्नल और विपरीत परिस्थितियों में वाहन नियंत्रण की जांच होगी।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे चरण में आवेदक को सीसीटीवी कैमरों और अत्याधुनिक सेंसरों से लैस वास्तविक ट्रैक पर वाहन चलाना होगा। यदि वाहन चलाते समय कोई गलती हुई, तय सीमा से बाहर गाड़ी गई या सेंसर ट्रिगर हुआ, तो सॉफ्टवेयर स्वतः ही आवेदक को फेल कर देगा। ट्रैक पर शत-प्रतिशत खरा उतरने वाले चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। संभागीय परिवहन विभाग के आरआई राहुल शर्मा ने बताया कि लाइसेंस के लिए निजी केंद्र बनकर तैयार है। शासन से स्वीकृति मिलते ही वहीं टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed