{"_id":"6a9dbdf59a65ba4c10017f72","slug":"police-empty-handed-in-cow-slaughter-cases-demand-to-remove-sector-in-charges-hapur-news-c-306-1-gha1004-123852-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोकशी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली, हल्का प्रभारियों को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोकशी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली, हल्का प्रभारियों को हटाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में गोकशी की लगातार घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। गांव खिलवाई और अल्लाबख्शपुर में हुई गोकशी की घटनाओं में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। हालांकि, दोनों मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इससे बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने जिम्मेदार हल्का प्रभारियों को हटाने की मांग की है। 28 अगस्त को गांव खिलवाई में गोकशी की घटना सामने आई थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया था। 5 सितंबर को गांव अल्लाबख्शपुर में भी गोकशी की घटना हुई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक लोकेंद्र राणा ने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्याना चौपला चौकी प्रभारी ने मामले को दबाने का प्रयास किया। उनकी सीओ से शिकायत के बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से गोकशी करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से गंभीरता से जांच कराने और लापरवाह हल्का प्रभारियों को हटाने की मांग की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज हैं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।