{"_id":"6a9c5378ef9d166aa30cbe89","slug":"approval-granted-for-the-construction-of-five-new-roads-at-a-cost-of-seven-crore-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147821-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पांच मार्गों के नवनिर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पांच मार्गों के नवनिर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब सात करोड़ से पांच मार्गों का नवनिर्माण कराया जाएगा। शासन ने नए अन्य कार्यों को अब स्वीकृति दी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 9.39 किलोमीटर लंबे मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विभाग की ओर से 1.63 करोड़ रुपये से 1.90 किलोमीटर लंबे गढ़ में कुदैनी वेयर हाउस से रामपुर न्यामतपुर होते हुए कुदैनी मार्ग, 99 लाख रुपये से 1.10 किलोमीटर लंबे रिलायंस मार्ग के किमी-2 से गालंद मार्ग तक, 1.64 करोड़ रुपये से 2.54 किलोमीटर लंबे हापुड़ मेरठ बाईपास से लेकर वझीलपुर सूदना संपर्क मार्ग, एक करोड़ रुपये से 1.05 किलोमीटर लंबे मवाना हापुड़ किठौर मार्ग के किमी.53 से टियाला शमशान घाट तक और 1.74 करोड़ रुपये से 2.80 किलोमीटर लंबे ग्राम अक्खापुर से ग्राम हसुपुरा मार्ग तक का नवनिर्माण कराया जाएगा।
इन मार्गों के निर्माण को लेकर पिछले दिनों प्रस्ताव भेजे गए थे, जिन्हें अब स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। मामले में अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से टेंडर निकाले जा रहे हैं। संवाद