फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ITI admission deadline extended until tomorrow

Gonda News: कल तक बढ़ी आईटीआई में प्रवेश की तिथि

Sun, 06 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 06 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
ITI admission deadline extended until tomorrow
गोंडा। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। प्रथम चरण के चयन परिणाम के आधार पर प्रवेश की अंतिम तिथि चार से बढ़ाकर सात सितंबर कर दी गई है। गोंडा आईटीआई में 25 ट्रेडों की 769 सीटों में अब तक 429 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं। 340 सीटें अभी खाली हैं। कार्यदेशक विजय कुमार ने बताया कि समय सीमा बढ़ने से चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश का एक और मौका मिला है। सबसे अधिक प्रवेश फिटर ट्रेड में हुए हैं। इसकी 60 सीटों में 37 पर दाखिले हो चुके हैं। इलेक्ट्रीशियन की 40 सीटों में 26 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लेकर संबंधित संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश से पहले संस्थान की चयन सूची में अपना नाम सत्यापित कराना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed