फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Up to two feet of water accumulated on city roads due to rain

Ghazipur News: बारिश में शहर की सड़कों पर दो फीट तक भरा पानी

Thu, 17 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Up to two feet of water accumulated on city roads due to rain
शहर के लंका तिराहा के पास बच्चे को गोद में लेकर जलभराव के बीच से निकलता युवक। संवाद
गाजीपुर। बुधवार को दो राउंड में 70 मिनट हुई 7.5 मिलीमीटर बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद, लंका, बंशीबाजार समेत शहर के अधिकांश हिस्सों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। जलभराव के कारण जर्जर सड़कों पर बने जानलेवा गड्ढे पानी में छिप गए। इससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। बारिश के दौरान कई स्थानों पर आवागमन पूरी तरह ठहर गया। वहीं, बारिश के बाद जलभराव के कारण करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सुबह 11.15 बजे बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद बारिश बंद हो गई और तीखी धूप निकल आई। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे काले घने बादल छाए और अंधेरा हो गया। फिर बारिश शुरू हो गई। इस बार बारिश की धार तेज थी और करीब 40 मिनट तक लगातार बारिश हुई। बारिश के कारण लोग जहां थे, वहीं रुक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जनपद का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed