{"_id":"6ae648507479c785720d1b53","slug":"message-of-unity-resonates-through-a-run-and-a-procession-on-sardar-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-165565-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरदार पटेल की जयंती पर दौड़ और शोभायात्रा से गूंजा एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरदार पटेल की जयंती पर दौड़ और शोभायात्रा से गूंजा एकता का संदेश
विज्ञापन
फोटो-29-शहर के पटेल नगर स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण संस्थान के लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया तो पटेल सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा निकालकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। दोनों आयोजनों में लोगों ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। दौड़ में क्षेत्राधिकारी नगर एवं लाइन गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय और प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। पुलिसकर्मियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।
वहीं पटेल सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। संस्थान अध्यक्ष जगनायक सचान की अध्यक्षता में पटेल नगर चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वाहन जुलूस के साथ शोभायात्रा पटेल नगर चौराहे से शुरू होकर खलील नगर स्थित पटेल सेवा संस्थान भवन पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
यहां आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने संस्थान को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद अशोक पटेल और सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी सहित कई लोग मौजूद रहे।

फोटो-29-शहर के पटेल नगर स्थित सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण संस्थान के लोग। संवाद- फोटो : Samvad