{"_id":"6ae643be6bfb004cb2034957","slug":"dcm-truck-overturns-while-trying-to-avoid-cattle-driver-and-helper-survive-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165567-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मवेशी को बचाने में पलटी डीसीएम, चालक-खलासी बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मवेशी को बचाने में पलटी डीसीएम, चालक-खलासी बचे
विज्ञापन
फतेहपुर। विजयीपुर क्षेत्र में सड़क पर अचानक अन्ना मवेशी आ जाने से पानी की टंकियों से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। शुक्रवार रात करीब दो बजे बरैची गांव के पास ईंट-भट्ठे के पास कानपुर की एक कंपनी से पानी की टंकियां लादकर डीसीएम कौशाम्बी जा रही थी। बरैची गांव के पास सड़क पर अन्ना मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के चक्कर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम सड़क किनारे पलट गई। चालक आमिर व खलासी प्रमोद को चोट नहीं आई। विजयीपुर चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाइड्रा की मदद से डीसीएम को निकलवा दिया गया है।
ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध महिला घायल
लखनऊ बाईपास के पास शनिवार सुबह ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में फूलदुलारी (60) घायल हो गईं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सोमदत्त की पत्नी फूलदुलारी ई-रिक्शा से शहर आ रही थीं। बाईपास के पास रिक्शा पलटने से वह घायल हो गईं। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।