फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The government should take strict action against Swara Bhasker.

Farrukhabad News: स्वरा भास्कर के खिलाफ सरकार करे कड़ी कार्रवाई

Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The government should take strict action against Swara Bhasker.
फर्रुखाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश महामंत्री शिवम त्रिपाठी की अगुवाई में सनातन धर्म की शान रानी पद्मावती के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर कहा कि उनकी भाषा से हर सनातनी को गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में सेना के पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। उन्हें दिए ज्ञापन में कहा कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर भारत की गौरवशाली इतिहास की प्रतीक धर्म की रक्षा में जौहर करने वाली पूज्य रानी पद्मावती सहित समस्त जौहरवर्ती देव माताओं के लिए अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। जौहर करने वाली देव माताएं नारी के शौर्य, त्याग एवं बलिदान का प्रतीक हैं। उनका अपमान करना पूरे भारतवर्ष की मातृ शक्ति और सनातन संस्कृति का अपमान है। उनके बयान से करोड़ों भारतीयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज में आक्रोश है। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला सचिव तान्या शर्मा, पिंकी साहू, उमा मिश्रा, शालू आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed