फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Light rain throughout the night has raised concerns about potential damage to crops.

Farrukhabad News: रातभर हुई हल्की बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ी

Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Light rain throughout the night has raised concerns about potential damage to crops.
फर्रुखाबाद। शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों की जोताई, आलू व सरसों की बोआई भी थम गई है। खेतों में कटी पड़ी धान व बाजरा की फसल में नुकसान की आशंका से किसान परेशान हैं। घरों में बोआई के लिए काटा गया आलू का बीज भी खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 30 व 31 अक्तूबर को भारी बारिश व वज्रपात की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया था। हालांकि भारी वर्षा तो नहीं हुई, लेकिन दोनों दिन घने बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी व हल्की बरसात हुई। शनिवार को दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली। इन दिनों खेतों में धान, बाजरा की पकी तैयार खड़ी है। कटाई व मड़ाई का काम भी चल रहा है। मौसम का मिजाज बदलने से खेतों में फसलों की कटाई पर ब्रेक लग गया है। खेतों में कटी पड़ी धान व बाजरा की फसलें भीगने से नुकसान की आशंका से किसान खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ न हुआ तो बाजरा में फफूंदी लगने और धान का दाना काला पड़ने की आशंका है। इससे बाजार में भाव भी अच्छा नहीं मिलेगा। वहीं इन दिनों आलू की बोआई भी तेजी से चल रही थी। बारिश होने से आलू, सरसों व रबी की अन्य फसलों की बोआई पर भी ब्रेक लग गया है। घरों में कटा लगा आलू का बीज एक-दो दिन और न बोया गया तो बीज सड़ने से किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि बारिश अधिक हुई तो किसान बर्बाद हो जाएगा। खेतों में पकी खड़ी फसलों के साथ बोयी जा चुकी आलू व सरसों की फसलें भी चौपट हो जाएंगी। वहीं तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। लोग गर्म कपड़े भी निकालने लगे हैं। तापमान अधिकतम 28 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोआई रोकें किसान
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बारिश अधिक होने से सभी फसलों में नुकसान की आशंका है। मौसम साफ होने पर ही किसान बोआई करें। कटी पड़ी बाजरा व धान की फसलें पॉलिथीन या तिरपाल आदि से ढंक दें, जिससे अधिक भीगने से बचाव हो सके। अधिक बारिश होने पर खेतों से पानी निकालते रहें। बारिश में भीगने से बाजरा में फंगस और धान का दाना काला पड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed