{"_id":"6ae627f5d953c090b70fafdf","slug":"scramble-for-fertilizer-farmers-injured-in-bharthana-while-profiteering-reported-in-ureng-etawah-news-c-216-1-etw1004-152396-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: खाद के लिए धक्कामुक्की, भरथना में किसान चोटिल तो उरेंग में मुनाफा वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: खाद के लिए धक्कामुक्की, भरथना में किसान चोटिल तो उरेंग में मुनाफा वसूली
Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15::भरथना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति कंधेसी पर लगी किसानों की भीड़। संवाद फोटो 16:: कंधे
इटावा/भरथना। सचिवों की हड़ताल के चलते खाद वितरण व्यवस्था बेपटरी है। कृषि विभाग के अधिकारी जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता के दावे कर रहे हैं, लेकिन समितियों पर किसानों की लंबी कतारें हकीकत बयां कर रही हैं। खाद लेने के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की की नौबत आ रही है तो कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं।
जिले की 51 सहकारी समितियों पर तैनात 22 सचिव हड़ताल पर हैं। एआर कॉपरेटिव की ओर से हड़ताली सचिवों को काम पर लौटने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार सुबह भरथना कस्बे के मोहल्ला ब्रजराज नगर स्थित पीली कोठी परिसर में संचालित साधन सहकारी समिति कंधेसी और तुरैया पर डीएपी लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंच गए।
दोनों समितियों पर एक साथ खाद वितरण होने से भीड़ बढ़ गई। धक्का-मुक्की होते देख सचिव सुरजीत यादव ने पुलिस को सूचना दी। एक परिसर में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने किसानों को कतारबद्ध कराने का प्रयास किया। सचिव ने लाउडस्पीकर से शांति बनाए रखने और लाइन में लगकर खाद लेने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद बीच-बीच में धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन
समिति सचिव सुरजीत यादव ने बताया कि हड़ताल के चलते डीएपी वितरण प्रभावित हुआ था, जिससे किसानों की संख्या बढ़ गई है। समिति पर खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को क्रमवार वितरण किया जा रहा है।
-- -- -
उरेंग में 10 रुपये अधिक वसूली का आरोप
निवाड़ीकला । क्षेत्र के सहकारी संघ उरेंग में किसानों ने खाद वितरण में मनमानी और ओवररेटिंग का आरोप लगाया है। पिलखना गांव के गंगादीन, अलियापुरा के सुखवीर सिंह, करन सिंह और राजेश यादव ने बताया कि डीएपी की बोरी का निर्धारित मूल्य 1350 रुपये है, लेकिन केंद्र पर 1360-1362 रुपये लिए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि भाड़े के नाम पर अतिरिक्त धनराशि वसूली जा रही है। वहीं, केंद्र प्रभारी सतीश शुक्ला ने आरोपों को गलत बताते हुए खाद का वितरण नियमानुसार किए जाने की बात कही। वहीं एडीओ कॉपरेटिव हरेंद्र प्रताप ने बताया कि निर्धारित नियमानुसार खाद का वितरण करवाया जा रहा है। अगर ओवररेटिंग की शिकायत है तो इसकी जांच की जाएगी। (संवाद)
-- -- -- --
धक्का-मुक्की में चोट आई, मिली एक बोरी फोटो 18। बेचेलाल।
- नगला बंधा गांव के किसान बेचेलाल ने बताया कि वह सुबह आठ बजे खाद लेने समिति पहुंचे थे। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की में गिरने से उनके हाथ में मामूली चोट भी आई। दोपहर एक बजे उन्हें डीएपी की बोरी मिल सकी।
-- -- -
परिचितों को तुरंत मिलती, बाकी इंतजार करते
फोटो 19। सुरेंद्र।
- पाली गांव के किसान सुरेंद्र ने खाद वितरण में पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जान-पहचान वाले लोगों को तत्काल खाद दे दी जाती है जबकि अन्य किसानों को घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
-- --
जनपद में लगातार खाद का वितरण करवाया जा रहा है, इसकी स्वयं निगरानी भी कर रहे हैं। किसानों से गुजारिश है कि जिले में खाद की किल्लत नहीं है सभी को पर्याप्त खाद मिलेगी। रही बात जहां ओवररेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं वहां भी जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
-कमलेश नारायण वर्मा, एआर कॉपरेटिव