फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Paddy crop flattened in fields due to adverse weather; pearl millet (bajra) also affected

Etawah News: मौसम की मार से खेतों में बिछी धान की फसल, बाजरा भी प्रभावित

Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop flattened in fields due to adverse weather; pearl millet (bajra) also affected
इटावा। मौसम में बीते दो दिनों से आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के चलते खेतों में पक कर तैयार खड़ी धान की फसल बिछ गई है। वहीं बाजरे की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसल गिरने से किसानों के सामने कटाई और उपज समेटने की चुनौती खड़ी हो गई है। किसानों का कहना है कि फसल पकने के समय मौसम की करवट से उनकी मेहनत प्रभावित हुई है। उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

एक नवंबर को जिले में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह कोहरे या धुंध के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। दो नवंबर से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री कम, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। तीन से पांच नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि मौसम साफ रहेगा, जिससे जल्द से जल्द फसल की कटाई कर उपज को सुरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed