फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chambal rises by two meters; fear of floods looms.

Etawah News: दो मीटर बढ़ी चंबल, बाढ़ का सता रहा डर

Fri, 18 Sep 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Chambal rises by two meters; fear of floods looms.
चकरनगर। चंबल नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को यह 108.92 मीटर से बढ़कर 110.44 मीटर पर पहुंच गया। पानी करीब पांच से सात सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को लेकर नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता सताने लगी है। हालांकि, चंबल नदी का चेतावनी निशान 119.80 मीटर है। खतरे का निशान 120.80 मीटर निर्धारित है। वर्तमान जलस्तर दोनों निशानों से काफी नीचे है। आसपास के लोग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। पिछले वर्षों में अचानक जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन चुकी है।
विज्ञापन

पानी बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। प्रशासन की ओर से भी नदी के जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति बनने पर समय से सूचना देने की मांग की है। उन्होंने राहत एवं बचाव की तैयारियां रखने का भी आग्रह किया है। एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि बारिश से चंबल में हल्का पानी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed