फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Attempt to run over hotel operator with a car; multiple rounds fired from a pistol

Etawah News: होटल संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश, पिस्टल से कई राउंड फायरिंग

Sat, 31 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 31 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Attempt to run over hotel operator with a car; multiple rounds fired from a pistol
फोटो 14:: होटल संचालक पर पिस्टल से फायर करता आरोपी। वीडियो ग्रैब
इटावा। सिविल लाइन क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटल में घुसकर कार सवार छह लोगों ने संचालक पर कट्टा और पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इससे पहले आरोपियों ने कार चढ़ाकर उन्हें कुचलने की कोशिश की थी। किसी तरह होटल के अंदर छिपकर कारोबारी ने अपनी जान बचाई। हमलावर होटल का गेट तोड़ने के साथ ही दो दिन में पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सराय दयानत निवासी दुर्गेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 अक्तूबर की रात करीब 10:40 बजे वह सिया देवी अस्पताल के पास स्थित अपने होटल के बाहर खड़े थे। तभी अंकित यादव उर्फ एलएल निवासी कृष्णा पुरम, तनुज उर्फ शक्ति निवासी आनंद नगर, अंकुश निवासी बिठारी, आलोक यादव, अभिनव यादव निवासी भगत सिंह नगर और सुमित पहलवान निवासी छिपैटी कार से पहुंचे।
विज्ञापन

रंजिश में आरोपियों ने तेज रफ्तार कार उनकी ओर बढ़ा दी। बचने के लिए वह होटल के अंदर भागे तो हमलावर भी पीछे से घुस आए और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से बचने के लिए वह होटल में छिप गए। शोर सुनकर अमन, कृष्णा समेत आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। हमलावरों ने होटल का गेट भी तोड़ दिया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की कार पर पुलिस का स्टीकर भी लगा था। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया दोनों पक्षों में वर्चस्व का झगड़ा है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा सहित आठ धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

......................................................
दीपावली से पहले शहर में पांचवीं बार फायरिंग
दीपावली से पहले शहर में फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक महीने के भीतर गोलीबारी की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रंजिश, रंगदारी और आपसी विवाद में बेखौफ होकर तमंचे और पिस्टल से गोलियां चलाई जा रही हैं। इन घटनाओं में दो युवक घायल भी हुए हैं। कई मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। शहर में अवैध हथियारों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने त्योहार से पहले शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस के सामने अब गोलीबारी करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई के साथ ही अवैध असलहों की सप्लाई करने वालों तक पहुंचने की चुनौती है।
......................................................
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed