{"_id":"6acf68127e1af8e45c094ad4","slug":"minor-rams-two-bike-riders-with-car-at-aliganj-in-etah-three-dead-2026-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एटा में नाबालिग ने कार से दो बाइक सवारों को राैंदा, तीन की माैत; गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एटा में नाबालिग ने कार से दो बाइक सवारों को राैंदा, तीन की माैत; गांव में मचा कोहराम
Wed, 14 Oct 2026 05:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:02 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में कार लेकर निकले नाबालिग ने दो बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में नाबालिग के कार सवार साथी समेत तीन लोगों की माैत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़े घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अलीगंज-एटा रोड पर बुधवार दोपहर कार में हवा डलवाने निकले एक नाबालिग ने गांव लड़सिया के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू कार एक पेड़ से टकराकर खंदी में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार लड़सिया निवासी सरोजनी देवी (54), सिमराई निवासी सैफ मोहम्मद (50) और कार सवार एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव देहलई निवासी अतर सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं और पत्नी-बच्चों के साथ वहीं रहते हैं। गांव में उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। अतर सिंह की होंडा सिटी कार घर पर ही खड़ी थी। अतर सिंह के दूर का रिश्तेदार 17 वर्षीय किशोर बुधवार दोपहर कार के टायर में हवा डलवाने निकल पड़ा। रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला 16 वर्षीय एक किशोर भी उसके साथ कार में सवार हो गया।

Trending Videos
कार सवार दोनों नाबालिग जब अलीगंज-एटा रोड पर पहुंचे तो बेकाबू कार ने मोबाइल फोन बनवाने अलीगंज जा रहे बाइक सवार सैफ मोहम्मद (50) और फिर एक अन्य बाइक पर सवार सरोजनी देवी व भूपेंद्र (मां-बेटे) को जोरदार टक्कर मारी। तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। कार भी पेड़ से टकराकर खंदी में जा गिरी, इससे कार सवार दोनों नाबालिग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सैफ मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत में दोनों नाबालिगों, सरोजनी देवी और भूपेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सरोजनी देवी और कार सवार नाबालिग की भी मौत हो गई जबकि कार चला रहे नाबालिग और भूपेंद्र का इलाज चल रहा है।

जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, तहसीलदार संजय सिंह और विधायक पुत्र सूरज राठौड़ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
दो किशोर घर से कार को लेकर निकले थे। कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी जिसकी वजह से बाइक सवार दो लोग और कार सवार एक किशोर की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज