फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District players won 12 medals in wrestling and badminton.

Etah News: जिले के खिलाड़ियों ने कुश्ती व बैडमिंटन में जीते 12 पदक

Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
District players won 12 medals in wrestling and badminton.
चैंपियन​शिप में पदक हासिल करने वाले बैडमिंटन और कुश्ती के ​खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
एटा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से मुजफ्फरनगर और नोएडा में आयोजित 38वीं कुश्ती और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती में खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। वहीं बैडमिंटन में अंडर-14 बालक टीम ने ब्रज प्रांत को पहली बार क्षेत्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक दिलाया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 के 62 किलोग्राम वर्ग में डिंपल यादव ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 के 48 किलोग्राम वर्ग में तन्वी पाल ने साहिबाबाद और श्रीजी बाबा, मथुरा की पहलवानों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

तनिष्का राजपूत ने 39 किलोग्राम, पलक ने 53 किलोग्राम, लव यादव ने 57 किलोग्राम, दिव्यांशी वर्मा ने अंडर-17 के 57 किलोग्राम, सोनम यादव ने 49 किलोग्राम और अर्पित यादव ने अंडर-14 के 41 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीते। तेजस्व ने 38 किलोग्राम, अंशिका ने अंडर-19 के 76 किलोग्राम और महक ने अंडर-14 के 46 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित 38वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-14 ब्रज प्रांत की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में एटा के छात्र विराट चौहान शामिल रहे। टीम ने पूल मुकाबलों में बरेली जन शिक्षा समिति और मेरठ बी टीम को हराया। सेमीफाइनल में पीपीजे नैनीताल को हराकर फाइनल में मेरठ को शिकस्त दी।
अंडर-17 बालक टीम ने कांस्य पदक जीता। बालिका टीम को भी कांस्य से संतोष करना पड़ा। अंडर-19 ब्रज प्रांत टीम में प्रतीक कुमार ने योगदान दिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 में विराट चौहान और अंडर-17 बालिका वर्ग में श्रेष्ठा गहलौत का चयन हुआ है। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा प्रमुख राजेंद्र सिंह द्वारा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र वाष्र्णेय, प्रबंधक अतुल राठी, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश सक्सेना प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर अरुण राजोरिया ने सभी विजेताओं को बधाई प्रेषित की एवं आगामी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed