फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The stories of great men on the wall are inspiring the new generation.

Chandauli News: दीवार पर महापुरुषों की गाथा नई पीढ़ी को दे रही प्रेरणा

Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The stories of great men on the wall are inspiring the new generation.
चकिया में दीवार पर की पेंटिंग। संवाद
चकिया। शहर को आकर्षक बनाने के साथ लोगों को ज्ञान और इतिहास से जोड़ने की दिशा में नगर पंचायत की पहल लोगों का ध्यान खींच रही है। सिविल लाइन पूर्वी में उप जिलाधिकारी आवास की दीवार को देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों, वैज्ञानिकों और राजनेताओं के चित्रों से सजाया गया है। दीवार पर उकेरे गए चित्र विद्यार्थियों के साथ राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव की पहल पर कराई गई चित्रकारी में देश और समाज के लिए अहम योगदान देने वाली विभूतियों के चित्र बनाए गए हैं। सावित्रीबाई फुले, माता कर्मा देवी, रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई होल्कर, बिरसा मुंडा, डॉ. भीमराव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद, सरदार भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाला लाजपत राय, मंगल पांडेय और भगवान बुद्ध के चित्र उकेरे गए हैं।
विज्ञापन


इन चित्रों के जरिए स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक बदलाव, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, विज्ञान और मानवता के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को को प्रदर्शित किया गया है। राह से गुजरने वाले लोग भी चित्रकारी देखने के लिए रुक रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दीवार पाठशाला की तरह नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
मनोज प्रजापति की आकर्षक चित्रकारी

दीवार पर चित्रकारी का काम मुहम्मदाबाद निवासी पेंटर मनोज प्रजापति ने किया है। उन्होंने अलग-अलग विभूतियों के चित्रों को आकर्षक ढंग से उकेरा है। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित करने वाले महापुरुषों के विचारों और योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए यह पहल की गई है। कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों और युवाओं में देशभक्ति, ज्ञान और राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed