फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A man was duped of Rs 1 lakh in Dubai on the pretext of his cousin's arrest.

Chandauli News: दुबई में चचेरे भाई की गिरफ्तारी का झांसा देकर एक लाख ठगे

Sun, 11 Oct 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 1 lakh in Dubai on the pretext of his cousin's arrest.
धानापुर। दुबई में रह रहे चचेरे भाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने धानापुर निवासी नईमुल हक खान से एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर धानापुर पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी। साइबर सेल के प्रयास से रुपये पीड़ित के बैंक खाते में लौट आए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ठगों ने फोन कर पीड़ित को बताया कि दुबई में रहने वाले उनके चचेरे भाई अबुल वैश को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्हें छुड़ाने का झांसा देकर ठगों ने एक लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद एक लाख रुपये और मांगे। संदेह होने पर पीड़ित ने धानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने संबंधित बैंक खाते में रकम होल्ड करा दी। न्यायालय से रिलीज आदेश मिलने के बाद बैंक से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसके बाद पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस आ गई। धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने लोगों से अनजान कॉल पर भरोसा कर रुपये ट्रांसफर नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed