{"_id":"6aa29d8811601616bb032182","slug":"motorcyclist-died-another-injured-in-road-accident-on-national-highway-34-in-bulandshahr-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: सिकंदराबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: सिकंदराबाद में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 10 Sep 2026 05:37 PM IST
सार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक हादसे में 22 वर्षीय समीर की मौत हो गई। इस हादसे में उसका दोस्त मोहसिन गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
समीर और मोहसिन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे में सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी समीर (22) की मौत हुई है, जबकि मोहल्ले का ही रहने वाला उसका दोस्त मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहसिन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, समीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। समीर की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया।