{"_id":"6ad7bc7199965cc5140e7eaa","slug":"farmers-protest-over-14-point-list-of-demands-mahapanchayat-to-be-held-if-no-resolution-by-the-22nd-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-168820-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 14 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 22 तक समाधान नहीं तो महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 14 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 22 तक समाधान नहीं तो महापंचायत
विज्ञापन
अनूपशहर में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
अनूपशहर। सड़कों की बदहाली और भ्रष्टाचार समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने उपजिलाधिकारी के नाम तहसीलदार प्रिया देवी को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि 22 अक्तूबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और महापंचायत शुरू की जाएगी।
किसानों ने आरोप लगाया कि गेहूं और आलू की बोआई के सीजन में सोसायटियों पर पर्याप्त डीएपी खाद नहीं मिल रही है। खाद के साथ अनावश्यक केमिकल और टॉनिक खरीदने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। चीनी मिलों के अलग-अलग समय पर चलने से गन्ने की कटाई प्रभावित हो रही है, जिससे गेहूं की बोआई में देरी हो रही है।
बुलंदशहर चौराहे पर पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोप, अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग से मंडी जाने वाले खस्ताहाल रास्ते और सलामतपुर गरहरा रजवाहे पर ब्रेकर नहीं होने से हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा भैरिया गांव में वन विभाग की जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत की गई। किसान नेताओं ने मांग की कि महापंचायत में एडीएम, एसपी देहात, जिला गन्ना अधिकारी और पीडब्ल्यूडी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस दौरान कुलदीप चौधरी, मनजीत चौधरी, अर्पित शर्मा और भूपेंद्र प्रमुख सहित अन्य किसान मौजूद रहे।