फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Admixtures on the festival: Stuffed samples of buttermilk and goldfish from six shops

त्योहार पर मिलावट: छह दुकानों से छेना, सोनपापड़ी के भरे नमूने

Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 01 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Admixtures on the festival: Stuffed samples of buttermilk and goldfish from six shops
बदायूं के ककराला रोड ​स्थित अंसार स्वीट्स पर छेना नमूना लेते सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सीएल या
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। दिवाली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने शनिवार को म्याऊं, उसहैत, सहसवान और बदायूं क्षेत्र के छह प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने लिए।


विभाग ने म्याऊं के सिसौदिया स्वीट्स से छेना की मिठाई, तनवीर स्वीट्स म्याऊं से लड्डू, उसहैत के राठौर मिष्ठान भंडार से सोनपापड़ी, ककराला रोड बदायूं स्थित अंसार स्वीट्स से छेना, सहसवान के सैफुल्लागंज स्थित वीनेश स्वीट्स से छेना और बगरैन स्थित सुमन स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना शामिल है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार मिलावटी और घटिया सामग्री से मिठाइयां तैयार करते हैं। इसे रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मानकों पर खरा न उतरने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों से अपील की है कि मिलावटी सामान की सूचना विभाग को दें। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, भगवत सिंह, आरएन मिश्रा, सीमा यादव, माता शंकर, एनएस बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed