फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Video of intimate moments between a man and a woman posted in the Badhapur police station's group

बिजनौर: बढ़ापुर थाने के व्हॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया महिला-पुरुष का अश्लील वीडियो, थानाप्रभारी सस्पेंड

Wed, 21 Oct 2026 08:24 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 21 Oct 2026 08:24 PM IST
सार

बढ़ापुर थाने के प्रभारी नीरज कुमार ने अधिकारिक व्हॉट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाल दिया। हालांकि कुछ देर बाद उसे हटा लिया, लेकिन तब तक कई पुलिसकर्मियों ने उसे सेव कर लिया। एसपी ने नीरज कुमार को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Bijnor: Video of intimate moments between a man and a woman posted in the Badhapur police station's group
एसओ नीरज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो कुछ देर बाद डिलीट कर दिया गया था, लेकिन तब तक पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच बैठा दी। जांच टीम ने थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
Trending Videos

बढ़ापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने कुछ दिन पहले थाने के ग्रुप में एक अश्लील वीडियो साझा कर दिया था। कुछ देर बाद वीडियो को ग्रुप से हटा दिया गया। हालांकि, तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो डाउनलोड करने के साथ ही उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए थे। इसके बाद से वीडियो पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में प्रसारित होते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरंग पलों के इस वीडियो में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ है। वीडियो में बीच में महिला से संबंध बनाने वाले व्यक्ति की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
 
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए। सोमवार रात जांच टीम बढ़ापुर थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इस मामले को लेकर बुधवार शाम एसपी केके बिश्नोई भी थाना बढ़ापुर पहुंचे और बारीकी से जांच की, जिसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है। 
 

दरोगा की पत्नी ने भी किया हंगामा 
चर्चा है कि बढ़ापुर थाने में ही तैनात एक दरोगा की पत्नी ने भी मंगलवार की रात जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दरोगा की पत्नी ने अपने पति को एक महिला सिपाही के साथ देख लिया था, इसके बाद उसने बवाल कर दिया। 

ये बोले एसपी
गलत आचरण के चलते बढ़ापुर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। 
- केके  बिश्नोई एसपी बिजनौर

ये भी देखें...
बिजनौर: जमीन के सौदे के बहाने 16 लाख की ठगी, विधायक मनोज पारस का लिया नाम; तीन पर रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed