{"_id":"6ace30871e75e4871b0f654d","slug":"bijnor-relatives-of-a-woman-angered-by-her-love-marriage-abducted-the-newlywed-couple-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: नवदंपती को उठा ले गए लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवाले, युवक को बंधक बनाकर पीटा, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: नवदंपती को उठा ले गए लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवाले, युवक को बंधक बनाकर पीटा, एफआईआर
Tue, 13 Oct 2026 06:52 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:52 PM IST
सार
जमालपुर पठानी निवासी ओमेंद्र चौधरी ने अपनी दूसरी बिरादरी की प्रेमिका से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों एक दोस्त के कमरे पर रहने लगे। वहां से लड़की के घरवाले दोनों को उठाकर ले गए।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज हुए लड़की के परिजन नवदंपती को उठा ले गए। उन्होंने दामाद की पिटाई कर दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटा, जबकि लड़की मायके वालों के पास ही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के गांव जमालपुर पठानी निवासी ओमेंद्र चौधरी का बिजनौर शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को रामलीला ग्राउंड के पास दोस्त के कमरे पर ले गया। उक्त कमरे पर ठहरने की भनक लड़की पक्ष को लग गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग पहुंचे और दोनों को उठाकर ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि लड़की वालों ने ओमेंद्र चौधरी को पीटा। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर निकला। पीड़ित ओमेंद्र के पिता टीकम सिंह निवासी जमालपुर पठानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया कि ओमेंद्र से शादी करने वाली लड़की दूसरी बिरादरी की है।
विज्ञापन
ये बोले सीओ
प्रेमी-प्रेमिका ने प्रेम विवाह किया है। इससे लड़की पक्ष के लोग नाराज थे। वे दोनों को कमरे से उठाकर ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
-अभय कुमार पांडेय, सीओ सिटी