{"_id":"6ae65241d2df735196084c52","slug":"319-crore-fraud-in-the-purchase-of-rice-mill-machinery319-crore-fraud-in-the-purchase-of-rice-mill-machinery-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-194440-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चावल मिल की मशीन खरीदने पर 3.19 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चावल मिल की मशीन खरीदने पर 3.19 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कोतवाली देहात । क्षेत्र के मोहम्मद हारून ने चावल मिल की मशीनें खरीदने में 3.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हरियाणा की एक फर्म के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोहम्मद हारून ने बताया कि उन्होंने अकबराबाद के पास चावल मिल लगाई है। इसके लिए उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया बिजनौर से 8.30 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। उन्होंने हरियाणा के करनाल स्थित एक फर्म से मशीनें खरीदने का सौदा किया। फर्म ने 11 करोड़ सात लाख रुपये का कोटेशन दिया था। 2024 और 2025 में कुल 11 करोड़ सात लाख रुपये फर्म के खाते में भेजे गए। इसमे बावजूद फर्म संचालकों ने कोटेशन के अनुसार मशीनों की आपूर्ति नहीं की।
फर्म पर करीब दो करोड़ रुपये के फर्जी बिल बैंक में जमा करने और कम क्षमता की मशीनें देने का आरोप है। कोटेशन में 96 टन प्रतिदिन क्षमता की मशीनें दर्शाई गई थीं, पर 72 टन क्षमता की मशीनें ही दी गईं। इससे करीब एक करोड़ 19 लाख रुपये की कम कीमत की मशीनें मिलने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी कवाल जीत कौर और कुलदीप सिंह स्वामी पर प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचना अधिकारी सुनील सहरावत ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।