{"_id":"6ae25b7447c69e6cc5090a47","slug":"accelerate-construction-work-without-compromising-on-quality-basti-news-c-207-1-bst1006-170535-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता नहीं
विज्ञापन
बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं में देरी पर तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और तकनीकी विशिष्टताओं का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। गुणवत्ता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी कराई जाएं।
बुधवार को आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने सड़कों को छोड़कर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयावधि में उन्हें पूरा करने की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनमें आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। संबंधित अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें। साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करें।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम आदि मौजूद रहे।