{"_id":"6aad71fbf904ce8f7608ddea","slug":"dm-interacts-with-villagers-at-the-chaupal-takes-stock-of-government-schemes-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154975-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए डीएम, जाना सरकारी योजनाओं का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू हुए डीएम, जाना सरकारी योजनाओं का हाल
Fri, 18 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटाे-18- उतरौला के ग्राम पंचायत बरमभारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करते डीएम। स्रोत सू
उतरौला। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बरमभारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पोषाहार समेत विभिन्न सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली।
इससे पहले डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवालय में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वहां पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं की पढ़ाई में मददगार साबित होगी। साथ ही अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने पर जोर दिया।
चौपाल में डीएम ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों की स्थिति जानी। ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। आशा कार्यकर्ता के गांव में नियमित आने तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई और मध्याह्न भोजन की स्थिति देखी। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण की जानकारी ली। ग्राम पंचायत निधि से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी लेकर ग्रामीणों से उनका सत्यापन भी कराया। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।