फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mud wall collapses; five-year-old girl dies.

Ballia News: मिट्टी की दीवार गिरी, पांच साल की बच्ची की मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mud wall collapses; five-year-old girl dies.
चिलकहर ब्लाक क्षेत्र के नफरेपुर गांव में मिट्टी की दीवाल गिरने से हुई पांच वर्षीय बालिका की मौत
बलिया। चिलकहर क्षेत्र के नफरेपुर गांव में रविवार सुबह मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से रास्ते से गुजर रही पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कला निवासी हरकेश राजभर की पत्नी निशा राजभर अपने भाई को राखी बांधने के लिए नफरेपुर स्थित मायके आई थीं। साथ पांच वर्षीय बेटी कीर्ति भी आई थी। राखी बांधने के बाद निशा ससुराल लौट गईं, जबकि नानी ने कीर्ति को कुछ दिन अपने पास रोक लिया था। रविवार को उसके पिता उसे लेने आने वाले थे।
विज्ञापन

सुबह कीर्ति एक अन्य बच्ची के साथ पड़ोस की किराने की दुकान से टोस्ट लेकर घर लौट रही थी। साथी बच्ची आगे निकल गई। इसी दौरान रास्ते में कुत्ते के भौंकने पर कीर्ति दीवार की तरफ चली गई।
विज्ञापन

तभी रास्ते के किनारे बुद्धू राजभर की पुरानी मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर कीर्ति को बाहर निकाला और तत्काल रसड़ा सीएचसी ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही बुद्धू राजभर की बेटी तेतर राजभर भी बेहोश हो गई। ग्रामीण उसे रसड़ा सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार तेतर का फातिमा अस्पताल, मऊ में इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि कीर्ति रविवार को अपने घर लौटने वाली थी और उसके पिता उसे लेने आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed