फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   water tank burst during jalpari show in Bahraich injuring 15 people including four children

बहराइच: जलपरी शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरा टैंक फटा, चार बच्चों समेत 15 घायल; मची चीख पुकार

Tue, 03 Nov 2026 10:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 10:20 AM IST
सार

बहराइच में दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान 20 हजार लीटर पानी से भरा टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
water tank burst during jalpari show in Bahraich injuring 15 people including four children
मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार देर रात जलपरी शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पानी से भरे टैंक का शीशा अचानक टूट गया। इससे चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी, फखरपुर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


घटना फखरपुर के खालिदपुर गांव की है। यहां दादा मियां के उर्स मेले में जलपरी शो चल रहा था। इसी समय हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय शो देखने के लिए करीब 20 से 25 लोग मौजूद थे। टैंक के सामने खड़े बच्चे कांच की चपेट में आ गए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। जलपरी का किरदार निभा रही युवती भी घायल हो गई। घायलों में अर्श (8), बुरऊ (7), अहद खान (8) और मोहम्मद सादिक (9) शामिल हैं। सभी खालिदपुर गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन



 
घटना के प्रत्यक्षदर्शी खालिदपुर गांव निवासी सलीम खान ने बताया कि वह परिवार के साथ उर्स मेले में पहुंचे थे। 50 रुपये का टिकट लेकर जलपरी शो देखने गए थे। शो के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ टैंक का शीशा टूट गया। पानी और कांच के टुकड़े बाहर आने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे के बाद आयोजक और केयर टेकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शो के लिए बनाए गए टैंक में करीब 20 हजार लीटर पानी भरा था। दर्शक बाहर लगे शीशे से टैंक के अंदर जलपरी का करतब देखते थे। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। आयोजक और केयरटेकर मौके से भाग गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। इस मामले में आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed