{"_id":"6ae8d401dccfa7b9c70420c6","slug":"tourists-returned-disappointed-as-boating-was-closed-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159647-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बोटिंग बंद होने से मायूस लौटे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बोटिंग बंद होने से मायूस लौटे पर्यटक
Mon, 02 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में जंगल सफारी का आनंद लेते पर्यटक। -संवाद
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में सोमवार को पर्यटन सत्र के दूसरे दिन जंगल सफारी शुरू हुई। शाम चार बजे तक 26 पर्यटकों ने जंगल की सैर की। हालांकि, गेरुआ नदी में बोटिंग की सुविधा शुरू न होने से पर्यटकों को निराश लौटना पड़ा।
पर्यटन इंचार्ज वन दरोगा राधेश्याम ने बताया कि पहले दिन जंगल सफारी की चार राइड कराई गईं। सोमवार को पहली राइड सुबह सात बजे और दूसरी दोपहर तीन बजे हुई। नए सत्र के पहले पर्यटक गोरखपुर निवासी अभिषेक सिंह यादव ने परिवार के साथ जंगल सफारी का आनंद लिया। वहीं, दूसरी राइड में बहराइच के रोहित कुमार सिंह अपने दोस्तों के साथ जंगल घूमने पहुंचे।
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि बारिश के कारण जंगल के कच्चे रास्ते खराब हो गए थे। इस वजह से पहले दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रखी गई थी। गेरुआ नदी में क्लोजर के चलते पानी न होने से बोटिंग भी बंद है। इससे पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
-- --
दो शिफ्ट में होती है जंगल सफारी
कतर्नियाघाट में जंगल सफारी दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह सात से 11 बजे तक और दूसरी दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। गेरुआ नदी में क्लोजर के कारण फिलहाल बोटिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।