फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medicines and cash stolen after breaking open medical store shutter.

Bahraich News: मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर दवाएं व नकदी चोरी

Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Medicines and cash stolen after breaking open medical store shutter.
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत गुलरिहा के बैकुंठा चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और करीब छह हजार रुपये की दवाएं चोरी कर लीं। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो संचालक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम गांगूदेवर निवासी शिवम सिंह बैकुंठा चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ दिया और अंदर घुसकर गल्ले में रखे 40 हजार रुपये तथा करीब छह हजार रुपये की दवाएं चोरी कर लीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो शिवम सिंह को घटना की जानकारी दी। दुकान पहुंचने के बाद उन्होंने पीआरवी टीम को सूचना दी। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर चोरी में शामिल होने का संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी संदीप कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed