फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   As water levels receded, erosion intensified; 30 bighas of land were swallowed by the Saryu River.

Bahraich News: जलस्तर घटा तो कटान तेज, 30 बीघा जमीन सरयू में समाई

Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
As water levels receded, erosion intensified; 30 bighas of land were swallowed by the Saryu River.
महसी के धर्मपुर रेतिया में कटान कर रही सरयू नदी।
बहराइच। सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट शुरू होते ही मिहींपुरवा और महसी क्षेत्र में कटान ने रफ्तार पकड़ ली है। नदी की तेज लहरें किसानों की खेती योग्य जमीन को लगातार निगल रही हैं। संपतपुरवा के पास करीब आठ किसानों की लगभग 30 बीघा खेती योग्य जमीन रात से अब तक नदी में समा चुकी है। धर्मपुर रेतिया और रामपुर रेतिया के साथ ही संपतपुरवा में कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उधर लोनियनपुरवा और मांझा गांव के पास भी नदी ने किनारों को काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 105.85 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। बीते 18 घंटे में जलस्तर में करीब 17 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार सुबह से नदी का जलस्तर करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा के धर्मपुर रेतिया, रामपुर रेतिया और संपतपुरवा के पास कटान तेज है। संपतपुरवा निवासी जगजीवन, दुलारे, शंभू समेत आठ किसानों की करीब 30 बीघा खेती योग्य जमीन नदी की धारा में समा चुकी है। वहीं लोनियनपुरवा और मांझा के ग्रामीण भी कटान से आशंकित हैं। तटवर्ती इलाकों के गोलागंज, कोठार, नई बस्ती के ग्रामीण राम संजीव, राम दुलारे, तीरथ राम और बराती लाल का कहना है कि अब तक कटान रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का खतरा घटा, कटान की चिंता बढ़ी

बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी में भी कमी आई है। करीब चार दिन से तीन लाख क्यूसेक के आसपास पानी सरयू में डिस्चार्ज हो रहा था, जो अब घटकर 2.77 लाख क्यूसेक रह गया है। इससे बाढ़ की संभावना कम हुई है। उधर तहसीलदार महसी विपिन चौरसिया ने बताया कि राजस्व टीम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। जिन किसानों की जमीन कटान में जाएगी, उसका सर्वे कराया जाएगा और नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

नदी और बैराजों की स्थिति एक नजर में

स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज

शारदा बैराज 134.85 मीटर
135.49 मीटर
1,26,629 क्यूसेक

गिरिजा बैराज 135.10 मीटर
136.78 मीटर
1,20,424 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.30 मीटर
133.40 मीटर
4,103 क्यूसेक
सुहेली बैराज 145.60 मीटर
145.50 मीटर
26,728 क्यूसेक

चारों बैराजों से सरयू में छोड़ा जा रहा पानी : 2,77,884 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.85 मीटर, लाल निशान 106.07 मीटर

घूर देवी महसी पर जलस्तर 111.48 मीटर, लाल निशान 112.15 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed