{"_id":"6aca8ee3d04c1a0e960605f1","slug":"1638-voters-will-cast-their-votes-at-seven-booths-bahraich-news-c-98-1-slko1007-158311-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात बूथों पर 1,638 मतदाता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात बूथों पर 1,638 मतदाता करेंगे मतदान
Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां तेज हैं। विधान परिषद के इस चुनाव में जिले के 1,638 शिक्षक मतदाता सात केंद्रों (बूथों) पर मतदान करेंगे। मतदान 23 अक्तूबर को होगा, जिसमें 28 मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा।
चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार शाम विकास भवन सभागार में सीडीओ सुनील धनवंता की अध्यक्षता में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान नौ पीठासीन अधिकारी, 27 मतदान अधिकारियों और नौ माइक्रो ऑब्जर्वर ने प्रशिक्षण लिया। ये पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट से रवाना होंगी।
मिहींपुरवा क्षेत्र पंचायत भवन, तहसील नानपारा का भवन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय महसी भवन, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया, तहसील कार्यालय भवन बहराइच, तहसील कार्यालय भवन कैसरगंज, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन पयागपुर।
विज्ञापन
-- --
मतदान 23 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सात केंद्रों पर होगा। जबकि मतगणना 27 अक्तूबर को की जाएगी। इसके लिए पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
- अरुण कुमार, एडीएम।