फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyber fraud of 26 lakh via digital arrest in Azamgarh accused arrested from Lucknow

आजमगढ़: डिजिटल अरेस्ट कर 26.70 लाख की साइबर ठगी, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 12:39 AM IST
सार

आजमगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 26.70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लखनऊ से 24 वर्षीय उमान अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल, चार सिम, तीन एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Cyber fraud of 26 lakh via digital arrest in Azamgarh accused arrested from Lucknow
साइबर ठगों का नया जाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 26.70 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखनऊ निवासी उमान अली (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 1,770 रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीआईओ अधिकारी बनकर किया फोन
क्षेत्राधिकारी सदर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि गंभीरपुर निवासी राधेश्याम यादव ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर कुछ लोगों ने खुद को सीआईओ अधिकारी बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने राधेश्याम को बताया कि उनके बैंक खाते से गलत लेनदेन हुआ है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद गिरफ्तारी का भय दिखाकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की बात कही गई। डर के कारण पीड़ित से 26 लाख 70 हजार रुपये आरोपियों के बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पहले एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार
मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीओ के अनुसार, विवेचना के दौरान अमीनाबाद, लखनऊ निवासी जहांगीर आलम को 20 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया था।
जहांगीर आलम से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को उमान अली के बारे में जानकारी मिली। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद साइबर क्राइम थाने की टीम ने उमान अली को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस और जांच एजेंसियों का अधिकारी बनकर करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर ठगी करते थे। आरोपियों द्वारा पीड़ितों को झूठे मुकदमे में फंसाने और गिरफ्तार करने का डर दिखाया जाता था। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट का भय पैदा कर गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उनके बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करा ली जाती थी।
पुलिस आरोपी के अन्य साथियों और साइबर ठगी के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed