{"_id":"6ae6249fcd50b4c1d407ee26","slug":"playgrounds-will-be-built-in-five-gram-panchayats-of-mavai-ayodhya-news-c-97-1-ayo1045-162135-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मवई की पांच ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मवई की पांच ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान
Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
रुदौली। मवई ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण शुरू हो गया है। शासन की योजना के तहत प्रत्येक गांव में एक-एक एकड़ भूमि पर मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इन पर कुल 47.85 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक मैदान के निर्माण पर 9.57 लाख रुपये की लागत आएगी।
योजना के तहत कुशहरी, बसौढ़ी, होलूपुर, सेवरहवा और कसारी ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इन गांवों में चिह्नित भूमि को समतल कर खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सभी मैदान दो माह के भीतर तैयार कर लिए जाएंगे।
पार्क की तर्ज पर विकसित होंगे मैदान
खेल मैदानों को पार्क की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इनमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। इसके अलावा हरियाली के लिए पौधरोपण और लोगों के बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था होगी। मैदान तैयार होने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को गांव में ही खेलकूद और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।