{"_id":"6aad86d34aa5b710a9053d54","slug":"instructions-issued-to-resolve-601-pending-loan-cases-under-the-pm-surya-ghar-yojana-auraiya-news-c-211-1-aur1006-151814-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पीएम सूर्य घर योजना के 601 लंबित ऋण मामले निपटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पीएम सूर्य घर योजना के 601 लंबित ऋण मामले निपटाने के निर्देश
Sat, 19 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शुक्रवार को सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव निराला को जनसमर्थ पोर्टल पर सोलर पावर प्लांट के ऋण आवेदनों में देरी न करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने बैंकों में लंबित 601 ऋण पत्रावलियों का जल्द निस्तारण करने को कहा। विद्युत विभाग को लाभार्थियों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने के निर्देश मिले। नए उपभोक्ताओं के मीटर कॉन्फ़िगरेशन का कार्य पोर्टल पर समय से पूरा कराया जाए।
यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी विमलेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 44 वेंडर सोलर पैनल लगा रहे हैं। पिछले माह तक 4,554 सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन का लक्ष्य पूरा हो गया है। सीडीओ ने वेंडरों को अधिक सोलर रूफटॉप स्थापित करने और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।