फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Due to the rising water level of the Sengar River, several bighas of paddy and millet crops were submerged.

Auraiya News: सेंगर नदी का जलस्तर बढ़ने से कई बीघा धान-बाजरा की फसल जलमग्न

Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the rising water level of the Sengar River, several bighas of paddy and millet crops were submerged.
फोटो -30- बढ़ रहे जलस्तर के कारण खेतों में भरा पानी। संवाद
अछल्दा। लगातार हो रही बारिश से सेंगर नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ब्लॉक अछल्दा के महेवा मार्ग से चिमकुनी गांव के पास से निकली सेंगर नदी उफान पर है। नदी के बढ़ते जलस्तर से किनारे के खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल धीरे-धीरे जलमग्न हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चार सितंबर को जलस्तर घटने से किसानों ने राहत की सांस ली थी लेकिन शुक्रवार से जलस्तर बढ़ने से फसल फिर से डूब गई है। किसानों का कहना है कि यही हाल रहा तो खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम बिधूना कमल कुमार ने शुक्रवार शाम को स्थिति का जायजा लिया था।नदी की गेज देने में कार्यरत नवीन कुमार ने शनिवार को बताया कि अभी सेंगर नदी 135.85 सेमी पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed